{"_id":"68b73ca3beed49225a0c6a05","slug":"patients-will-get-relief-with-the-start-of-burn-unit-ambedkar-nagar-news-c-99-1-brp1003-132552-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बर्न यूनिट शुरू होने से मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बर्न यूनिट शुरू होने से मरीजों को मिलेगी राहत
Wed, 03 Sep 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी यूनिट के संचालन की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। शासन के निर्देश पर चिकित्सकों और 22 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूनिट के शुरू होने से जलने वाले मरीजों को जिला मुख्यालय पर ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी, जिन्हें गंभीर अवस्था में बहराइच या फिर लखनऊ रेफर किया जाता रहा है।
करीब सात वर्ष पूर्व निर्मित इस यूनिट को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया गया था, लेकिन स्टाफ की नियुक्ति न होने से यूनिट अब तक बंद पड़ा था। आगजनी या जलने की घटनाओं में घायलों को समुचित इलाज के लिए तत्काल जिला से बाहर भेजा जाता रहा है, जिससे मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
अब सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जानकारी दी है कि शासन के निर्देश पर जल्द ही यूनिट का संचालन शुरू कराया जाएगा।
यूनिट शुरू होने के बाद जिले के हजारों लोगों को आपात स्थिति में त्वरित इलाज की सुविधा मिल सकेगी।