{"_id":"67c49dfc820d4ae14b0a92f9","slug":"patient-welfare-committee-will-be-formed-in-medical-college-facilities-will-increase-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-130497-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मेडिकल काॅलेज में बनेगी रोगी कल्याण समिति, बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मेडिकल काॅलेज में बनेगी रोगी कल्याण समिति, बढ़ेंगी सुविधाएं
Sun, 02 Mar 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के महामाया राजकीय एलोपैथ मेडिकल कॉलेज में रोगियों से मिलने वाला यूजर्स चार्ज अब रोगी हित और अस्पताल की बेहतरी के लिए खर्च किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन ने यूजर्स चार्ज के लिए रोगी कल्याण समिति का गठन की कवायद तेज कर दी है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आभास कुमार सिंह ने बताया कि रोगियों के लिए इम्प्लांट, उपभोग्य सामग्री, कुछ महंगी दवाएं आदि खरीदने में आसानी होगी। रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष प्राचार्य, सदस्य संयोजक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक तथा सदस्यों में सीएमओ, सीएमएस, वित्त नियंत्रक और डीएम की ओर से नामित दो गैर सरकारी सदस्य होंगे।
प्राचार्य ने बताया कि समिति का एक बैंक एकाउंट होगा। खर्च के संबंध में कमेटी निर्णय लेगी। इससे रोगियों की मदद करने में आसानी हो जाएगी। ओपीडी और भर्ती होने वाले रोगियों से मिलने वाले यूजर्स चार्ज का इस्तेमाल किया जाएगा। इस मद को उपकरण, फर्नीचर, एंबुलेंस की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च किया जा सकेगा। साथ ही जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन, ब्लड कंपोनेंट की उपलब्धता के अलावा रोगी कल्याण से संबंधित वे कार्य जिन्हें समिति उचित समझेगी, कराएगी। अस्पताल में रखरखाव, रोगियों और तीमारदारों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था होगी। फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिक सुरक्षा की व्यवस्था भी इस मद से होगी। इसकी निगरानी के लिए हर तीन माह बाद रोगी कल्याण समिति की बैठक होगी।