{"_id":"5c76c992bdec224be317fb53","slug":"passport-service-center-launched-at-head-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ
Wed, 27 Feb 2019 11:02 PM IST
रवि प्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Published by: रवि प्रकाश
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट सेवा का शुभारंभ करते सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पासपोर्ट बनवाने के लिए अब जिले के लोगों को फैजाबाद या लखनऊ तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में इसकी सुविधा लोगों को मिलेगी। बुधवार को प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ सांसद हरिओम पांडेय व डाक निदेशक केके यादव ने संयुक्त रूप से किया। शुभारंभ मौके पर पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले प्रथम आवेदक अखिलेश कुमार को मौके पर ही रसीद उपलब्ध कराई गई।
पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ करते हुए सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि अब तक पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को फैजाबाद से लेकर लखनऊ तक की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब ऐसा नहीं होगा। शिक्षा, पर्यटन व विदेश जाने वाले लोग अब जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही आवेदन कर सकेंगे। इस केंद्र का न सिर्फ अंबेडकरनगर, बल्कि इर्दगिर्द के जनपद के लोगों को भी लाभ मिलेगा। कहा कि आमजन के हित के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें लगातार ठोस कदम उठा रही हैं। सबका साथ, सबका विकास का जो नारा दिया गया, उस पर चलते हुए चहुंओर विकास किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि डाक निदेशक केके यादव ने कहा कि प्रदेश के 40 डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन शुरू हुआ है। प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के संचालन से लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा। इस दौरान मुख्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ पासपोर्ट अधीक्षक बीएस राना, सहायक अधीक्षक उमेश कुमार, डॉ. निरीक्षक रोहित कुमार, सोनेलाल, शेभनाथ यादव, सुधाकर पांडेय, नूतन सिंह, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ
डाक निदेशक ने बताया कि फैजाबाद मंडल में अंबेडकरनगर के अहिरौली, उसरहवा, उमरावां, रामडीह सराय, मुबारकपुर सहित सात गांव को संपूर्ण बीमा ग्राम बनाया गया है। इसके अलावा डाकघरों से एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट व पंखे की बिक्री की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, डाक बीमा जीवन बीमा सहित तमाम सेवाओं के धारकों को पासबुक भी प्रदान की गई।