फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   passengers upset

Ambedkar Nagar News: आठ घंटे लेट पहुंची कोटा-पटना डाउन, परेशान हुए यात्री

Sat, 26 Aug 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
passengers upset
अंबेडकरनगर। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। शनिवार को कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची। इसके साथ 10 अन्य ट्रेन भी घंटों विलंब से आईं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस का अकबरपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 10:41 बजे था। यह ट्रेन शनिवार को आठ घंटे विलंब से पहुंची। इसके अलावा किसान डाउन पांच घंटे, फरक्का डाउन तीन घंटे, साबरमती डाउन तीन घंटे, दून डाउन दो घंटे और इंटरसिटी अप दो घंटे लेट पहुंची। कोटा-पटना अप एक्सप्रेस दो घंटे, लोकमान्य तिलक अप डेढ़ घंटे, फरक्का अप ढाई घंटे, दून अप तीन घंटे और जम्मूतवी अप एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शुक्रवार को वाराणसी से बहराइच गई इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार को निर्धारित समय पर अकबरपुर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से जौनपुर व वाराणसी के लिए 46 लोग अकबरपुर से सवार हुए। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेनों की स्थिति की जानकारी यात्रियों को समय से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed