फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Passengers started getting the benefit of Purvanchal Expressway

यात्रियों को मिलने लगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लाभ

Mon, 11 Oct 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Passengers started getting the benefit of Purvanchal Expressway
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रसूलपुर दियरा के निकट से यात्रियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। यहां पर मार्ग लिंक होने के बाद आवागमन शुरू होने से न सिर्फ लखनऊ बल्कि आगरा, आजमगढ़ व बलिया जनपद की दूरियां भी कम होंगी। नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए एप्रोच मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

जनपदवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जनपद मुख्यालय को जोड़ने की लंबे समय से चली आ रही मांग बीते दिनों पूरी हुई है। बताते चलें कि आगरा से बलिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। प्रथम फेज में आगरा से लखनऊ तक इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो चुका है, जबकि दूसरे फेज में लखनऊ से बलिया तक के मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अंबेडकरनगर जनपद की दो तहसील अकबरपुर व जलालपुर के सात गांवों से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जलालपुर के रामगढ़ से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे निकला है। अकबरपुर तहसील अंतर्गत रसूलपर दियरा, उम्मरपुर, अहेथा व रेवरा तथा जलालपुुुुर तहसील अंतर्गत सिंघीपुर, गोपरी चादपर व रामगढ़ से होकर गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे को जिला मुख्यालय के सबसे नजदीकी क्षेत्र से लिंक किए जाने की मांग जनपदवासियों की ओर से जा रही थी।
विज्ञापन

बताते चलें कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान इसे सुल्तानपुर जनपद के सेमरी बाजार के आगे से अकबरपुर महरुआ मार्ग पर इस एक्सप्रेस-वे को लिंक किए जाने का प्रस्ताव था। हालांकि इसका जनपदवासी विरोध कर रहे थे। जिला मुख्यालय से लिंक किए जाने की मांग जनप्रतिनिधियों से भी की गई थी। जनपदवासियों के हित को देखते हए अब इसे अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर रसूलपुर दियरा गांव के निकट लिंक किया गया है। यात्रियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए एप्रोच मार्ग का निर्माण भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जताई खुशी
अकबरपुर के अंतराम वर्मा व प्रदीप कुमार ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जिला मुुख्यालय को लिंक किए जाने से अंबेडकरनगर जनपद की लखनऊ से दूरी कम हो जाएगी। इससे लखनऊ आने-जाने में समय भी कम लगेगा। टांडा के नईम व राकेश ने कहा कि लबे समय से मांग की जा रही थी कि जिला मुख्यालय को भी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लिंक किया जाए। अब जाकर यह मांग पूरी हुई है। इसका सीधा लाभ लखनऊ, आगरा, आजमगढ़, गाजीपुर व बलिया जाने वाले नागरिकों को व्यापक लाभ मिलेगा।

जनपदवासियों को मिलेगा व्यापक लाभ
जनपद मुख्यालय को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लिंक किया गया है। इसका जनपदवासियों को व्यापक लाभ मिलेगा। इससे अंबेडकरनगर जनपद की लखनऊ, आगरा समेत कई अन्य जनपदों की दूरियां कम होंगी। आवागमन में समय भी कम लगेगा।
-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed