{"_id":"61b245bdd08d6e45a015001d","slug":"passengers-kept-wandering-due-to-lack-of-buses-ambedkar-nagar-news-lko6082106136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की कमी से भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की कमी से भटकते रहे यात्री
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। ज्यादातर बसों के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चले जाने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने में दिक्कतोें का सामना करना पड़ रहा है। बसों के अभाव में बृहस्पतिवार को भी अकबरपुर बस स्टेशन पर यात्रियों को इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों के हित को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।
परिवहन निगम के स्थानीय डिपो की ज्यादातर बसों को बीते दिनों गोरखपुर में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा में भेज दिया गया था। डिपो में कुल 57 बसें हैं। इनमें से 32 बसें गोरखपुर चली गई थीं। अभी इनके वापस आने का सिलसिला शुरू ही हुआ था कि फिर से मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में बसों के भेजे जाने का सिलसिला शुरू हो गया। नतीजा यह है कि गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को भी बसों की संख्या कम होने से यात्री इधर-उधर भटकते दिखे। बनारस जाने के लिए पहुंचे रजा अब्बास ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें बस नहीं मिल सकी है। आजमगढ़ जाने के लिए अकबरपुर बस स्टेशन पर मिले रामअजोर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों के हित को देखते हुए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। उधर, एआरएम एसएन चौधरी ने बताया कि जो बसें गोरखपुर गई थीं, उनमें ज्यादातर वापस आ गई हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।