फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Passengers inconvenienced by train delays.

Ambedkar Nagar News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

Wed, 14 Oct 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Passengers inconvenienced by train delays.
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। सबसे अधिक विलंब फरक्का एक्सप्रेस रही, जो तीन घंटे नौ मिनट की देरी से चली। इसके चलते यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

गंगा-सतलज एक्सप्रेस डाउन दो घंटे 37 मिनट और दून एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट विलंबित रही। नेपालगंज रोड इंटरसिटी सवा दो घंटे से अधिक, गंगा-सतलज एक्सप्रेस अप करीब डेढ़ घंटे और वाराणसी सिटी-साबरमती एक्सप्रेस व लखनऊ इंटरसिटी लगभग एक घंटे देरी से चलीं। जम्मूतवी एक्सप्रेस भी आधे घंटे से अधिक देरी से पहुंची।
विज्ञापन

अकबरपुर के रम्मनपुर निवासी महेंद्र ने बताया कि उन्हें लखनऊ पहुंचकर जरूरी काम करना था, लेकिन ट्रेन की देरी से उनकी योजना प्रभावित हो गई। वहीं, धनबाद जाने के लिए स्टेशन पहुंचे अलीगंज के ब्राहिमपुर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि ट्रेन के विलंब से उनका सफर देर से शुरू हुआ। इससे गंतव्य तक पहुंचने का समय भी प्रभावित हुआ। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से ट्रेनें देरी से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed