{"_id":"6293afba59098b079e44ad9a","slug":"passengers-getting-hitched-on-the-national-highway-ambedkar-nagar-news-lko632834650","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर हिचकोले खा रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर हिचकोले खा रहे यात्री
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा रायबरेली एनएच पर इस तरह से हुए गड्ढे।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। टांडा से रायबरेली तक जाने वाले नेशनल हाईवे पर यात्रियों को लगातार झटके लग रहे हैं। कारण यह है कि इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अकबरपुर से लेकर महरुआ होते हुए सुल्तानपुर जनपद के सेमरी तक है। हाईवे पर बने गड्ढों की मरम्मत की तरफ ध्यान न देने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
टांडा से रायबरेली तक जाने वाला एनएच 128 मौजूदा समय में बदहाल है। जिले में टांडा से महरुआ तक लगभग 35 किमी. लंबाई में इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लगभग 100 छोटे-बड़े गड्ढे हैं। ऐसे में जब इस मार्ग पर वाहन दौड़ते हैं तो लगता ही नहीं कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे हैं। मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने का नतीजा है कि आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसमें न सिर्फ यात्री घायल होते हैं, बल्कि जान भी चली जाती है।
संबंधित मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। हाईवे को गड्ढामुक्त करने में बरती जा रही लापरवाही तब है, जबकि बीते दिनों ही लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने मार्गों को गड्ढामुक्त करने का सख्त निर्देश दिया था।
विज्ञापन
अकबरपुर के मोतीलाल यादव व अंगद जायसवाल ने कहा कि जब टोल टैक्स लिया जाता है, तो इस राशि से मार्ग की मरम्मत का कार्य भी समय-समय पर किया जाना चाहिए। जिस प्रकार से मार्ग गड्ढों में तब्दील हुआ है, उससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही साफ नजर आती है।