फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paramilitary personnel will be stationed at every polling station

हर मतदान केंद्र पर तैनात होंगे अर्धसैनिक बल के जवान

Sun, 27 Feb 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Paramilitary personnel will be stationed at every polling station
अंबेडकरनगर। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रत्येक बूथ पर इस बार अर्धसैनिक बल की तैनाती की जाएगी। चार बूथ तक वाले मतदान केंद्र पर 5 जवान, 5 से 7 बूथ वाले केंद्र पर 10 जवान, जबकि 8 से अधिक बूथ वाले मतदान केंद्र पर 15 जवानों की तैनाती की जाएगी। पहले मतदान केंद्र के इक्का-दुक्का बूथ पर ही अर्धसैनिक बल की तैनाती की जाती थी। उधर, पांचवें चरण के मतदान के समाप्त होने के बाद रविवार देर रात से ही अर्धसैनिक बल का जिले में पहुंचना प्रारंभ हो जाएगा। इस बीच अर्धसैनिक बल के जवानों को ठहरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले में तीन मार्च को होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद रहेगी। इसे लेकर प्रशासन ने सभी जरूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस बार प्रत्येक बूथ पर अर्धसैनिक बल की तैनाती की जाएगी। जिले में कुल 1143 मतदान केंद्र, जबकि 2075 मतदेय स्थल हैं। पूर्व में होने वाले चुनाव में मतदान केंद्र के सभी बूथों पर अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती नहीं की जाती थी। सिर्फ मतदान केंद्र पर ही होती थी। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर इस चुनाव में पहली बार ऐसी व्यवस्था की जा रही है। बूथ के अनुसार अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती होगी।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के रामानंद ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिस मतदान केंद्र पर चार मतदेय स्थल होंगे, उस केंद्र पर आधा सेक्शन अर्थात 5 जवानों की तैनाती की जाएगी। 5 से 7 बूथ वाले केंद्र पर एक सेक्शन 10 जवान तैनात होंगे, जबकि 8 से अधिक बूथ वाले मतदान केंद्र पर डेढ़ सेक्शन अर्थात 15 जवानों की तैनाती की जाएगी। बूथों पर अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पांचवें चरण में मतदान पूरा होने के बाद रविवार देर रात के बाद से दूसरे जनपदों में मौजूद रहे अर्धसैनिक बल के जवानों का जिले में पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। जिले में आने वाले जवानों को ठहरने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed