फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Papers not found, diagnostic center sealed

Ambedkar Nagar News: नहीं मिले कागज, डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Mon, 02 Sep 2024 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Papers not found, diagnostic center sealed
अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र जलालपुर के रामगढ़ मार्ग पर अवैध रूप से संचालित एक डॉयग्नोस्टिक सेंटर पर सोमवार को तहसीलदार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। संचालन संबंधित कागजात न दिखाए जाने पर बाद में उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

बीते दिनों स्थानीय लोगों ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी कि रामगढ़ रोड पर फातिमा डायग्नोस्टिक सेंटर अवैध रूप से संचालित है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार अशोक कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, सीएचसी जलालपुर प्रभारी डॉ. जयप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने सेंटर पर पहुंचकर छापा मारा। वहां मौजूद कर्मचारी से जब संचालन संबंधित कागजात मांगे गए तो दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराए जा सके। इस पर सेंटर को सील कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed