फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Panchayat assistant will now attend online

अब ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे पंचायत सहायक

Fri, 27 May 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant will now attend online
अंबेडकरनगर। पंचायत सहायकों को अब समय पर ड्यूटी पर पहुंचना होगा। पहली जून से सभी पंचायत सहायकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए यूपीपीआरडी अटेंडेंस यूपी मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

पंचायत सहायक समय पर मिनी सचिवालय पहुंच सकें, इसके लिए शासन ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था लागू किए जाने का निर्णय लिया है। बताते चलें कि जिले की 902 ग्राम पंचायतों की तुलना में 850 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की तैनाती है। इसके तहत पंचायत सहायकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रजिस्टर्ड नंबर से अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय के संजीत पटेल ने बताया कि पंचायत सहायक प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद इसे अपडेट कर पहली जून से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच नेटवर्क समस्या होने से एप डाउनलोड करने में कई ग्राम पंचायत सहायकों को दिक्कत हो रही है। इस पर उन्हें निर्देशित किया गया है कि इस एप को डाउनलोड व अपडेट करने के लिए उन्हें पंचायत भवन में जाना होगा। इसे सिर्फ मिनी सचिवालय में ही डाउनलोड व अपडेट किया जा सकेगा। इसके बाद इसके माध्यम से पहली जून से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

पंचायत सहायकों को अब पहली जून से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए उन्हें यूपीपीआरडी अटेंडेंस एप डाउनलोड करना होगा। इस संबंध में सभी पंचायत सहायकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-अवनीश श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed