फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy procurement stalled for four days at the purchasing center

क्रय केंद्र पर चार दिनों से धान खरीद ठप

Sun, 06 Feb 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement stalled for four days at the purchasing center
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय बाजार स्थित महरुआ क्रय केंद्र पर पिछले चार दिनों से धान खरीद ठप है। कई किसान धान लदी ट्रॉली लेकर क्रय केंद्र पर खड़े हैं, परंतु खरीद न होने के चलते किसान परेशान हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द धान खरीद शुरू कराने की मांग की है। किसान हाइब्रिड धान को लेकर ज्यादा परेशान हैं। क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान की खरीद नहीं हो रही है। किसानों ने हाइब्रिड धान की खरीद भी सुचारु ढंग से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

महरुआ क्रय केंद्र पर पिछले चार दिनों से धान खरीद ठप है। किसानों के मुताबिक क्रय केंद्र प्रभारी की ओर से कहा जाता है कि लखनऊ से डाटा लॉक कर दिया गया है। इसके चलते ही खरीद नहीं हो पा रही है। धान खरीद न हो पाने से तमाम किसान धान लदी ट्रॉली लेकर क्रय केेंद्र पर खड़े हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द धान खरीद शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान ध्रुव कुमार सिंह उर्फ फौजी व मोनू उपाध्याय आदि का कहना है कि टोकन कटने के बावजूद उनके धान की तौल नहीं हो पा रही है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल हाइब्रिड धान को लेकर किसानों को हो रही है। हाइब्रिड धान की खरीद न होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने जल्द खरीद शुरू कराने की मांग की है। उधर, क्रय केंद्र प्रभारी संदीप दुबे का कहना है कि डाटा लॉक होने के चलते खरीद प्रभावित है। अब तक 11 हजार से अधिक क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed