{"_id":"6532d51c036554f4810494d6","slug":"paddy-farmers-will-be-paid-within-48-hours-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-5099-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 48 घंटे में होगा धान किसानों को भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 48 घंटे में होगा धान किसानों को भुगतान
Sat, 21 Oct 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश सिंह ने धान खरीद तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। कहा कि 20 अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है। ऐसे में सभी एजेंसियां केंद्रों पर धान की आवक शुरू होने से पहले तैयारियां पूरी कर लें। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 75 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को समय से क्रय केंद्र खोलने, टोकन पंजीका, निरीक्षण पंजिका, शिकायत पंजिका, धान रिजेक्शन पंजिका, क्रय पंजिका, स्टाॅक पंजीका, बोरा रजिस्टर, सहित अन्य अभिलेखों को क्रय केंद्र पर हमेशा उपलब्ध और अपडेट रखने का निर्देश है। सभी केंद्रों पर साफ-सफाई, कंप्यूटर, जनरेटर, आर्द्रतामापी यंत्र, कांटा-बाट एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं मुकम्मल रखने का भी निर्देश दिया गया है। इसका स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है।
धान खरीद के 48 घंटे में भुगतान किसानों के खाते में पहुंचेगा। किसान कंट्रोल रूम नंबर 7839565053 तथा 8318915958 धान खरीद से जुड़ी शिकायत व समस्या दर्ज करा सकते हैं। इस मौके पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।