फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy

पहले टोकन के लिए दौड़ाया, अब धान खरीद से कर रहे मना

Wed, 17 Feb 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Paddy
अंबेडकरनगर। डीएम साहब कुछ करिए, धान बेचने के लिए करीब दो माह से क्रय केंद्र का चक्कर काट रहा हूं। काफी भागदौड़ के बाद किसी तरह तहसील से टोकन प्राप्त किया अब क्रय केंद्र प्रभारी कह रहे हैं कि मोटे धान की खरीद ही नहीं हो पाएगी। इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह गुहार टांडा तहसील क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर निवासी चंद्रभूषण चौरसिया ने डीएम सैमुअल पॉल एन से लगाई है। बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे चंद्रभूषण ने डीएम से मुलाकात की। बताया कि उन्होंने धान बिक्री के लिए बीते दिनों ऑनलाइन पंजीयन कराया था। इसके बाद धान बिक्री के लिए विकास खंड बसखारी के एसएमआई से संपर्क किया। उनके पास जरूरी कागजात भी जमा किया। इसके बाद उसे बताया गया कि उसका टोकन नंबर 1099 है। दिसंबर में धन की खरीद होगी।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जब वह दोबारा मिला तो कहा गया कि टांडा तहसील से टोकन मिलेगा। इसके बाद जो तिथि निर्धारित होगी उस पर धान की खरीद हो पाएगी। उसने काफी भागदौड़ कर किसी तरह टांडा तहसील से टोकन प्राप्त किया। इसके बाद जब वह बिक्री के लिए धान लेकर बसखारी पहुंचा तो यह कहते हुए खरीद से इंकार कर दिया गया कि मोटे धान की खरीद नहीं हो पाएगी। अधिकारियों की इस मनमानी से वह काफी परेशान हो चुका है। पीड़ित ने डीएम से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed