फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Overloaded sugarcane truck overturned, traffic affected for 4 hours

Ambedkar Nagar News: टला बड़ा हादसा, पलटा ओवरलोड गन्ना लदा ट्रेलर

Tue, 20 Dec 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Overloaded sugarcane truck overturned, traffic affected for 4 hours
अंबेडकरनगर। गन्ना लेकर मिझौड़ा स्थित चीनी मिल जा रहा ट्रक ओवरलोड होने के चलते अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट सोमवार रात पलट गया। गनीमत रही कि रात करीब 10 बजे आम नागरिकों का आवागमन काफी कम था। दुकानदार भी अपनी दुकान बंद कर जा चुके थे। हादसे से करीब 14 घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रक बसखारी क्षेत्र स्थित एक तौल सेंटर से गन्ना लेकर मिझौड़ा चीनी मिल जा रहा था। क्षमता से अधिक गन्ना लदा होने के चलते ट्रक जब पुराने तहसील तिराहे के निकट पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें लदा गन्ना इधर उधर बिखर गया। गनीमत रही कि रात 10 बजे के करीब हुई इस घटना के समय सड़क पर आम नागरिकों का आवागमन काफी कम हो चुका था। दुकानें भी बंद हो चुकी थीं। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन

ट्रक पलटने की वजह से रात में अन्य वाहनों को आवागमन में दिक्कत हुई। मंगलवार दिन में अलग अलग ट्रकों के माध्यम से गन्ने को लादकर चीनी मिल पहुंचाया गया। इसके बाद क्रेन से ट्रक को खड़ा किया गया। दोपहर करीब मौके से ट्रक के हटने के बाद आवागमन सुचारु हो सका। इसके बाद यातायात पुलिस टीम की मुश्किलें कम हुईं। ट्रक पलटने की वजह से टांडा रोड के साथ ही शहजादपुर व अयोध्या मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed