{"_id":"628a8350653e762f6e6cd2a8","slug":"overhead-tank-in-bad-condition-drinking-water-supply-stalled-ambedkar-nagar-news-lko631804639","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड टैंक बदहाल, पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड टैंक बदहाल, पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड जलालपुर के मंगुराडिला में बना ओवरहेड टैंक ग्रामीणों के लिए छलावा साबित हो रहा है। करीब दो वर्ष से यह ओवरहेड टैंक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। इससे पेयजल की आपूर्ति ठप है। तमाम शिकायतों के बावजूद इसे दुरुस्त कराने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को शुद्ध पेयजल का संकट बना हुआ है।
लगभग एक दशक पहले जलालपुर विकास खंड के मंगुराडिला में करीब 15 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम द्वारा ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। करीब दो वर्ष से ओवरहेड टैंक व वहां लगा मोटर देखरेख के अभाव में बदहाल हो चुका है। इससे इन दिनों पेयजल सप्लाई बाधित है। इससे नागरिकों को शुद्ध पेयजल का लाभ नही मिल पा रहा है।
नागरिकों का कहना है कि कई बार मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है। स्थानीय अनिल वर्मा, आशाराम, मुनेश्वर आदि का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे नागरिकों को दिक्कतें हो रही हैं। खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि जल्द ही मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल करायी जाएगी।