फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Overbridge construction stalled for a month

Ambedkar Nagar News: एक माह से ठप पड़ा ओवरब्रिज निर्माण

Sun, 10 Nov 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 10 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Overbridge construction stalled for a month
टांडा के मखदूमनगर रेलवे क्राॅसिंग के निकट निर्माणाधीन ओवरब्रिज।
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी टांडा के निकट मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बन रहा ओवरब्रिज निर्माण का कार्य ठप होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। निर्माण के लिए जगह-जगह खोदी गई सड़क के चलते लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोयला लेकर एनटीपीसी जाने वाली ट्रेनों के आवागमन के दौरान मखदूमनगर रेलवे क्राॅसिंग पर गेट बंद होने से लंबा जाम लग जाता था। इससे कई बार लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था। नागरिकों की मांग पर बीते दिनों यहां ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी मिली। धन मिलने के बाद सेतु निगम बस्ती द्वारा यहां ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया। अब तक करीब 42 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। हालांकि करीब एक माह से यहां काम ठप है। ऐसे में जगह-जगह सड़क खोद देने के कारण आवागमन में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिंटू, रामजीत, मदन, व कुलदीप आदि का कहना है कि यदि लगातार कम किया गया होता तो अब तक स्थिति कुछ और होती। मुख्य मार्ग होने के चलते यहां काम तेजी से पूरा करना चाहिए। जिससे लोगों कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

रेलवे से नहीं मिली एनओसी
रेलवे से एनओसी नहीं मिल पाने के कारण काम को रोकना पड़ा। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। -कमलेश त्रिपाठी, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed