फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Over 1.25 Lakhs Farmers Not get Kisan Samman Nidhi

सवा लाख से अधिक किसानों को है पीएम सम्मान निधि का इंतजार

Thu, 10 Oct 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Over 1.25 Lakhs Farmers Not get Kisan Samman Nidhi
अंबेडकरनगर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के दो लाख 97 हजार 344 किसानों को तीसरी किस्त पर तलवार लटक गई है। वहीं, 1 लाख 34 हजार 299 ऐसे किसान हैं, जिन्हें एक भी किस्त अब तक नहीं मिली है। इसकी वजह के तौर पर आधार कार्ड सत्यापन न हो पाना सामने आ रहा है। किसानों का कहना है कि आधार का लिंक न खुलने व जिम्मेदार अधिकारियों की उपेक्षा के चलते किसान कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर है।
विज्ञापन

किसानों के हित को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की थी। इसके तहत वर्ष में दो-दो हजार की तीन किस्त में छह हजार रुपये देने का प्रावधान है। योजना के तहत जिले में 3 लाख 39 हजार 584 किसानों का चयन किया गया।
विज्ञापन

आधार कार्ड सत्यापन के बाद 2 लाख 5 हजार 285 किसानों के खाते में प्रथम किस्त की राशि 2 हजार रुपये भेज दी गई, जबकि 1 लाख 34 हजार 283 पात्रों के खाते में दूसरी किस्त की राशि भेज दी गई। 42 हजार 240 पात्र किसानों के खाते में तीसरी किस्त की राशि भी भेज दी गई। 1 लाख 34 हजार 299 पात्र किसानों के खाते में अब तक एक भी किस्त नहीं भेजी जा सकी है। दरअसल, योजना के लाभ के लिए आधार कार्ड का सत्यापन कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि आधार कार्ड सत्यापन के लिए जो लिंक दिया गया है, वह खुल ही नहीं रहा है। इसके लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन उनके द्वारा कोई सुध नहीं लिया गया। नतीजा यह है कि ऐसे किसानों को अब तक एक भी किस्त की राशि नहीं मिल सकी है। इतना ही नहीं, 2 लाख 97 हजार 344 किसानों को तीसरी किस्त की राशि अब तक खाते में नहीं पहुंच सकी है। इसमें वह भी किसान शामिल हैं, जिन्हें एक भी किस्त नहीं मिल सकी।
बरधाभिउरा के प्रकाश रॉय व अकबरपुर के विक्रमजीत तिवारी ने कहा कि उनके खाते में अब तक एक किस्त ही आई है। बीते दिनों उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके आधार कार्ड का लिंक खाते से नहीं है। इसके चलते दूसरी किस्त नहीं भेजी जा रही। इसके बाद से वे आधार कार्ड सत्यापन के लिए दिया गया लिंक खोल रहे हैं, लेकिन नहीं खुल रहा है।
इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। मूसेपुर निवासी विनीत कुमार शुक्ल व भीटी के संतराम ने कहा कि वे बार-बार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। न तो आधार कार्ड सत्यापन के लिए दिया गया लिंक खुल रहा है और न ही अधिकारी ठोस कदम उठा रहे हैं। इससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कृषि विभाग के अनुज कुमार ने कहा कि किसान खुद ही अपने एंड्रॉयड मोबाइल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि साइट पर जाकर सत्यापन करा सकते हैं। इसके अलावा तहसील मुख्यालय व जनसेवा केंद्रों पर भी सत्यापन करा सकते हैं।

जिनके आधार कार्ड का सत्यापन हो गया है, उनके खाते में शासन से सीधे राशि भेजी जा रही है। जिनका सत्यापन नहीं हुआ है, उनके मोबाइल पर शासन से ही मैसेज भेजा गया है। ऐसे किसानों को चाहिए कि वे आधार कार्ड का सत्यापन करा लें, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
- रामदत्त बाग्ला, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed