फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ospital found running illegally, sealed

Ambedkar Nagar News: अवैध रूप से चलता मिला अस्पताल, सील

Wed, 28 Aug 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
ospital found running illegally, sealed
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र टांडा के सुलेमपुर बाजार में अवैध ढंग से संचालित एक हॉस्पिटल पर बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने छापा मारा। मौके पर मिले फार्मासिस्ट से जब हॉस्पिटल के संचालन से संबंधित कागजात मांगे तो वह उसे उपलब्ध नहीं करा सका। इस पर अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को डिप्टी सीएमओ ने टीम के साथ सुलेमपुर बाजार स्थित सीएमआर हॉस्पिटल पर पहुंचकर छापा मारा। टीम को देखते हुए वहां मौजूद कुछ लोग भाग खड़े हुए। मौके पर फार्मासिस्ट प्रदुम्न मिला। डिप्टी सीएमओ ने उससे हॉस्पिटल के संचालन से संबंधित कागजात मांगे तो वह उसे उपलब्ध नहीं करा सका। हॉस्पिटल के अंदर का निरीक्षण किया तो तीन बेड वहां मिले। न तो वहां कोई मरीज था और न ही कोई चिकित्सक व अन्य कर्मचारी। अस्पताल परिसर में ही एक मेडिकल स्टोर का भी संचालन हो रहा था। उसका लाइसेंस फार्मासिस्ट ने दिखाया। इस पर डिप्टी सीएम ने मेडिकल स्टोर को छोड़कर अस्पताल को सील कर दिया। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed