फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Organizing Safe Motherhood Day program

Ambedkar Nagar News: सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Mon, 01 Sep 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Organizing Safe Motherhood Day program
कटेहरी(अंबेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी में सोमवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती की एब्सोल्यूट न्यूट्रोफिल काउंट (एएनसी) जांच की गई। चिकित्सकों ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक जांच समय से कराने, संतुलित आहार लेने और जननी सुरक्षा योजना से संबंधित लाभार्थियों को नजदीकी मान्यता प्राप्त केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदिना सिंह ने बताया कि गर्भवती की समय-समय पर अल्ट्रासाउंड जांच जरूरी है। इस दौरान महिलाओं को बताया कि समय पर टीकाकरण, आयरन और कैल्शियम की नियमित खुराक, संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम गर्भावस्था को सुरक्षित बनाते हैं। तंबाकू, शराब, धूम्रपान और अनियमित खानपान से बचने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भूपेश वर्मा ने बताया कि गर्भावस्था में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन मातृ और शिशु स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed