फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Organizations demonstrated by taking to the road

सड़क पर उतर कर संगठनों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Organizations demonstrated by taking to the road
अंबेडकरनगर। लखीमपुर खीरी कांड के साथ ही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सोमवार को हुए प्रदर्शन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की थी, लेकिन सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में भारी भीड़ के साथ सपा ने प्रदर्शन कर बाजी मारी थी। सपाइयों ने न सिर्फ गिरफ्तारी दी थी, वरन पदमार्च से लेकर चक्काजाम तक भी किया था। इस बीच सोमवार को प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन

जलालपुर में पदमार्च कर ज्ञापन सौंपा गया, तो टांडा में ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई गई। सीतापुर रवाना होने की आशंका में पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं के घर पर सोमवार रात पहरा भी बिठा दिया, लेकिन इसके बावजूद जिलाध्यक्ष अमित वर्मा समेत कई अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सीतापुर पहुंचने में सफल रहे। मंगलवार को सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर कांड को लेकर एक अखबार की भूमिका से नाराज होकर उसकी प्रतियां फूंकीं तो वहीं भीम आर्मी पार्टी तथा भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर लखीमपुर कांड की बर्बरता का विरोध जताया। दूसरे दिन हुए सभी प्रदर्शन में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वहां किसानों के साथ जिस तरह की बर्बरता व क्रूरता की गई है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed