फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only eight out of 40 buses operated due to lack of passengers

Ambedkar Nagar News: यात्री न होने से 40 बसों में सिर्फ आठ का संचालन

Sat, 14 Feb 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Only eight out of 40 buses operated due to lack of passengers
अंबेडकरनगर। महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम की ओर से 40 बसें आरक्षित की गई हैं, लेकिन अभी सवारियों के अभाव में सिर्फ आठ बसों का ही संचालन हो रहा है। सवारियों होने पर ही बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

106 बसों के बेड़े वाले परिवहन निगम के अकबरपुर डिपो की ओर से 13 से लेकर 15 फरवरी तक प्रयागराज रूट के लिए 40 बसें आरक्षित की गई हैं। इनमें आठ बसें अभी रुटीन वाली ही संचालित की जा रही हैं। अकबरपुर डिपो से दो बसें सुबह 04.30 बजे और दोपहर 12.00 बजे चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

गौहनिया से एक बस सुबह 07.00 बजे, टांडा से दो बस सुबह पांच से 05.30 बजे के मध्य चल रही हैं। एक बस दोपहर एक बजे यहां से चल रही है। इसके अलावा दो बस श्रृंगी ऋषि आश्रम सेे अकबरपुर होते हुए चलाई जा रही है। इन बसों में अभी लोड फैक्टर 50 प्रतिशत से कम चल रहा है। यही वजह है कि अन्य बसों को एमडी के आदेश के अनुसार अभी संचालित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में अकबरपुर डिपो से मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के दौरान बड़ी संख्या में बसें प्रयागराज रवाना की गई थीं, लेकिन इनमें मौनी अमावस्या को छोड़ दिया जाए तो 10 प्रतिशत लोड फैक्टर भी पूरा नहीं हो पाया था। ऐसे में बसों के आने और जाने का खर्च भी नहीं निकल पाया था।


सिर्फ 55 से 60 बसों का हो रहा नियमित संचालन
अकबरपुर व टांडा डिपो से प्रतिदिन 55 से 60 बसें नियमित रूप से रवाना की जा रही हैं। फरवरी माह में सहालग शुरू होने के बाद इन बसों का लाेड फैक्टर 50 प्रतिशत को पार किया है। इसके पहले जनवरी माह में लोड फैक्टर 40 से 45 प्रतिशत के आसपास ही रहा था। बस संचालन के लिए कम से कम 50 प्रतिशत लोड फैक्टर होना चाहिए, तभी खर्च निकल पाता है।

अकबरपुर से नेपाल बॉर्डर पर बढ़नी तक बस सेवा शुरू
अकबरपुर डिपो से इन दिनों नेपाल बॉर्डर पर बढ़नी तक बस सेवा शुरू की गई है। यह बस अकबरपुर से निकलकर किछौछा, टांडा होते हुए गोसाईगंज जाएगी। यहां ये अयोध्या, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर होते हुए नेपाल बॉर्डर पर बढ़नी तक पहुंचेगी। पूर्व में यहां से बस्ती होते हुए बस शुरू की गई थी, लेकिन परिवहन मंत्री के निर्देश पर इस नए रूट से बस का संचालन शुरू किया गया है।



प्रयागराज के लिए आठ नियमित बसें संचालित हो रही हैं। 40 बसें आरक्षित की गई हैं, जिनका संचालन यात्रियों की संख्या के अनुसार किया जाएगा। पूर्व में बसें खाली लौटने के कारण उच्चाधिकारियों के आदेश पर यह व्यवस्था लागू की गई है।

- हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम अकबरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed