फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only education can differentiate between right and wrong

शिक्षा से ही कर सकते सही गलत में फर्क

Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Only education can differentiate between right and wrong
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जीवन में एक ही लक्ष्य तय कर उस पर ध्यान केंद्रित करें। यह विचार गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में समर कैंप के समापन समारोह में प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने प्रकट किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के बगैर सभ्य व समृद्ध शाली समाज की परिकल्पना साकार नहीं की जा सकती है। कहा कि समर कैंप में जो कुछ सीखा उसे अपने क्रियाकलाप में शामिल करें। संचालन कर रहे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष उदयराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा द्वारा मनुष्य जीवन मूल्यों को सीखता है।
विज्ञापन

शिक्षा से ही गलत व सही में फर्क किया जा सकता है। इससे पहले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निबंध व रंगोली प्रतियोगिता में भी बच्चों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर अमरनाथ पांडेय, राघवेंद्र, हरिप्रसाद यादव, विनोद कुमार सिंह, रणजीत सिंह, नीतू सिंह, मंजू व खुुशबू मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed