फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   only 13 thousand form verified

65 हजार में सिर्फ 13 हजार फॉर्म का सत्यापन

Thu, 19 Nov 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 19 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

सेवा योजन विभाग में पंजीयन के लिए आवेदक भारी तादात में ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं लेकिन उनके आवेदनों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। विभाग में संसाधनों की कमी आड़े आ रही है। विभागीय वेबसाइट पर गत मई से 65 हजार बेरोजगार ऑनलाइन पंजीयन करा चुके हैं, जिसमें अब तक करीब 13 हजार आवेदकों का ही सत्यापन किया जा सका है।

विज्ञापन


इससे बेरोजगारों के बीच बेचैनी का माहौल है। उनका मानना है कि कहीं सत्यापन के अभाव में कोई मौका उनके हाथ से छूट न जाए। जिले में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से स्थापित सेवा योजन कार्यालय उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। यहां संसाधनों का अभाव है।
विज्ञापन


एक कंप्यूटर ही यहां उपलब्ध कराया गया है, जिसके सहारे सत्यापन कार्य होना असंभव साबित हो रहा है। दो कर्मचारियों की भी अतिरिक्त तैनाती की जरूरत बनी हुई है। संसाधनों की कमी के कारण ही पंजीयन के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के फॉर्म का तत्परतापूर्वक सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते मई से अब तक लगभग 65 हजार बेरोजगारों ने ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन कार्य की सुस्त रफ्तार यह कि अभी तक सिर्फ 13 हजार 500 आवेदकों के फॉर्म का ही सत्यापन हो पाया है। इससे विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ पाने की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं की बेचैनी बढ़ने लगी है।

पंजीयन कराने वालों को सरकारी विभागों में रोजगार दिला पाने में भी यह कार्यालय असहाय बना हुआ है। बीते दो वर्षों में सिर्फ तीन बेरोजगारों को सरकारी सेवा करने का मौका मिल सका है। ऐसे में विभाग  का लगभग पूरा प्रयास निजी कंपनियों के सहारे रोजगार मेले का आयोजन करने तक सीमित है।


विभागीय सूत्रों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में पांच रोजगार मेला लगवाने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक छह मेले का आयोजन किया जा चुका है। इन मेलों में एक हजार बेरोजगारों ने भाग लिया। इसमें 280 आवेदकों का निजी कंपनियों में चयन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed