फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One lakh more books reached for children

अम्बेडकरनगर: नौनिहालों के लिए एक लाख किताबें और पहुंचीं

Mon, 13 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
One lakh more books reached for children
 बीएसए कार्यालय पर रविवार को पहुंची किताबों की खेप। (संवाद)
अंबेडकरनगर। नए शिक्षासत्र में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नई पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए तैयारी तेजी से शुरू हो गई है। रविवार को एक लाख पुस्तकों की खेप बीएसए कार्यालय को उपलब्ध हो गई। इससे पहले 70 हजार पुस्तकें आ चुकी हैं।
विज्ञापन





परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नया शिक्षासत्र प्रारंभ होते ही नई किताबें मिल सकें, इसके लिए बीते दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिम्मेदारों को दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन




दरअसल बीते वर्षों में छात्र-छात्राओं को नई पुस्तकें उपलब्ध होने में चार से पांच माह का समय बीत जाया करता था। इससे बच्चों को पढ़ाई करने में समस्या उत्पन्न होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए मार्च तक ही सभी पुस्तकें विद्यालयों में पहुंचाए जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





गौरतलब है कि जिले में 1582 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 2,42,000 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। बीएसए कार्यालय के अनुसार शासन से नई पुस्तकों का मिलना प्रारंभ हो गया है। बीते दिनों 70 हजार नई पुस्तकें मिली थीं। रविवार को दूसरी खेप आई है। इसमें एक लाख पुस्तकें हैं। इसमें कक्षा चार से कक्षा आठ तक की गणित, दीक्षा, वाटिका, फुलवारी, महान विभूतियां व पृथ्वी जीवन पुस्तकें शामिल हैं।








नए शिक्षा सत्र में बच्चों को किताबें सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए शासन से पुस्तकों की खेप आने लगी है। अब तक एक लाख 70 हजार पुस्तकें आ चुकी हैं। शीघ्र ही अन्य सभी पुस्तकें उपलब्ध हो जाएंगी।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed