फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One killed in jeep collision during tripling

ट्रिपलिंग के दौरान जीप की टक्कर से एक की मौत

Tue, 12 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
One killed in jeep collision during tripling
अंबेडकरनगर। ट्रिपलिंग के दौरान जीप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर अन्य सड़क हादसों में तीन व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना अंतर्गत ढेलमुआ गांव निवासी जितेंद्र (28), महेंद्र (27) व मुकेश (30) सोमवार देर शाम एक ही बाइक से कटेहरी की तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे सभी कटेहरी बाजार के निकट पहुंचे, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र व मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उधर, पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी कमलेश (28) मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचा, तभी तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी सुनील (22) सोमवार देर शाम बाइक से दवा लेकर जलालपुर से घर जा रहा था। रगडग़ंज के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत दाईपुर गांव निवासी घनश्याम सिंह (71) मंगलवार को हाजीपुर गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से उस समय घायल हो गया, जब वह सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed