फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One killed in accidents, three injured

दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 02 Aug 2016 10:48 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 02 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
One killed in accidents, three injured
Accident
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

टांडा थाना अन्तर्गत तेनुआ गांव निवासी अमरजीत (30) सोमवार देर शाम बाइक द्वारा टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे लखनऊ में एक निजी अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। अकबरपुर थाना अन्तर्गत अरियाबाजार निवासी लालचंद्र (28) मंगलवार सुबह बाइक द्वारा अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत जहांगीरगंज बाजार निवासिनी सुमन (20) मंगलवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सम्मनपुर थाना अन्तर्गत नरसिंहपुर गांव निवासिनी लीला (28) मंगलवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed