फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One feeder blew up, another fault caused power outage in 50 villages

Ambedkar Nagar News: एक फीडर फुंका, दूसरे में खराबी से 50 गांवों की बिजली गुल

Sun, 01 Sep 2024 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
One feeder blew up, another fault caused power outage in 50 villages
अंबेडकरनगर। महरुआ उपकेंद्र का वेस्ट फीडर धू-धूकर जल गया जबकि नसीरपुर फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार सुबह ठप हो गई। 10 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से किसानोंं के खेतों की सिंचाई के साथ कुटीर उद्योग बंद रहने से ग्रामीणोंं को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

महरुआ उपकेंद्र के नसीरपुर, वेस्ट, रामनगर, पतौना और मंसापुर फीडर से डेढ़ लाख आबादी को बिजली आपूर्ति दी जाती है। रविवार सुबह सात बजे वेस्ट फीडर से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते फीडर धू-धूकर जल उठा, बिजलीकर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। कुछ ही देर बाद नसीरपुर फीडर भी तकनीकी खराबी से ठप हो गया। दोनोंं फीडर बंद होने से महरुआ, नसीरपुर, पक्खनपुर, मीरपुरमंसा, बरामदपुर जरियारी, पांती, पतौना, नरसिंह दासपुर, लोकनाथपुर, मथानी, सेमरी, प्राणनाथपुर, नसेडी, बलईपरु, हीडीपकडिया, उदयपुर समेत 50 से अधिक गांवों की 40 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके बाद शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


सिंचाई का कार्य हुआ बाधित
कसड़ा गांव के संजीव मिश्रा, लोकनाथपुर के अभिमन्यु सिंह और महरुआ के नीरज सिंह ने बताया कि इन दिनोंं धान की खेत में पानी की बहुत आवश्यकता है। आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से धान की फसल की सिंचाई का कार्य बाधित हो रहा है। क्षेत्र के सभी बिजली घर बहुत पुराने हो चुके हैं। आए दिन फाॅल्ट होने से शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाती है, इससे खेती किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिकारियोंं को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुटीर उद्योग रहे ठप
घनेपुर गांव के राजेश सिंह ने बताया कि बिजली गुल रहने से बाजार की आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने को लेकर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। पखनपुर के वेदप्रकाश ने बताया कि उन्हें ट्रैक्टर में इलेक्ट्रॉनिक कार्य कराना था, लेकिन बिजली गुल रहने से घंटों इंतजार करना पड़ा। रामनगर कर्री के गुड्डू और महरुआ के राजेंद्र ने कहा कि बिजली विभाग बकाये पर कनेक्शन काटने पहुंच जाता है, लेकिन फाॅल्ट होने पर बिजली कब तक आएगी इसकी जानकारी कोई नहीं देता। हीड़ी पकड़िया के मिंटू सिंह ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की।


आपूर्ति करा दी गई बहाल
महरुआ उपकेंद्र के वेस्ट और नसीरपुर दो फीडरोंं में तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद थी। फाॅल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। - गिरीश नरायण मिश्र, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed