{"_id":"615ddd1d8ebc3e6247462145","slug":"one-and-a-half-lakh-population-will-soon-get-smooth-electricity-ambedkar-nagar-news-lko598879380","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख आबादी को जल्द मिलेगी सुचारु बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख आबादी को जल्द मिलेगी सुचारु बिजली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अशरफपुर बरवां में बनकर तैयार हुआ विद्युत उपकेन्द्र।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के साउथ वेस्ट व यरकी फीडर से जुड़े लगभग 55 गांवों के डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। शीघ्र ही उन्हें सुचारु बिजली मिलने वाली है। दरअसल अशरफपुर बरवां गांव में 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से विद्युत उपकेंद्र का निर्माण पूर्ण हो चुका है। 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर की स्थापना कर दी गई है। आगामी 10 अक्तूबर को टेस्टिंग के बाद 20 अक्तूबर तक विद्युत उपकेंद्र का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। टेस्टिंग को लेकर सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। उपकेंद्र के संचालन से एक तरफ जहां इससे जड़े लगभग 55 गांवों के उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिलेगी, तो वहीं साउथ वेस्ट व यरकी फीडर पर लोड कम होने से संबंधित फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को भी सुचारु बिजली मिलेगी।
उपभोक्ताओं को सुचार बिजली मिल सके, इसके लिए बड़े पैमाने पर विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अशरफपुर बरवां में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को मंजूरी शासन ने प्रदान की थी। सहायक अभियंता पारेषण अयोध्या मंडल निखिल कुमार ने बताया कि 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से अशरफपुर बरवां में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। बीते दिनों ही उपकेंद्र के निर्माण के साथ ही 5 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की स्थापना भी कर दी गई।
बताया कि इस उपकेंद्र से 55 गांवों को जोड़ा गया है। संबंधित गांवों के उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए आगामी 10 अक्तूबर को उपकेंद्र में टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा, जबकि 20 अक्तूबर तक विद्युत उपकेंद्र का संचालन भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। उपकेंद्र के संचालन से लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा साउथ वेस्ट फीडर व यरकी फीडर पर भी लोड कम होगा, जिससे संबंधित फीडर के उपभोक्ताओं को भी सुचारु बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
नए उपकेंद्र से जुड़ेंगे लगभग 55 गांव
अशरफपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र के संचालन से लगभग 55 गांव जुड़ेंगे। इससे लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर से जुड़े रतनपुर, मौरापारा, शाहपुर परासी, टीकमपारा, फत्तेपुर, अशरफपुर बरवां, समैसा, पियारेपुर, हरिपुर, आनंदनगर, कसियादासपुर, जलालपुर, बट्टूगढ़, हैदरजोत, मरथुआ सरैया, पंडित का पूरा, बिनावा नगर, सतरही, झलरिया, जरिऔना, प्रहलाद पट्टी समेत 40 गांव, जबकि पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज के यरकी फीडर के लगभग 15 गांव को नए फीडर से जोड़ा जाएगा।
ट्रिपिंग से मिलेगी राहत
रतनपुर के अकित मिश्र व महेंद्र मिश्र ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उपकेंद्र के संचालन से सुचारु बिजली मिलेगी। बार बार की ट्रिपिंग से गांव के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। विद्युत उपकेंद्र का संचालन करना एक सराहनीय कार्य है। मरथुआ सरैया के अजय पटेल, मलखान सिंह, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश तिवारी व अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि अकबरपर विद्युत उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर से उनके गांव को बिजली मिल रही है। लंबी दूरी होने के चलते अक्सर विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी होती है। अशरफपुर बरवा उपकेंद्र के संचालन से इससे निजात मिलेगी। टीकमपारा के संदीप सिंह, अशरफपुर बरवां के मनोज सोनी व शिवकमार मौर्या ने कहा कि अशरफपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र के संचालन से साउथ वेस्ट फीडर पर जहां लोड कम होगा, वहीं नए उपकेंद्र के संचालन से संबंधित गांवों के उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिलेगी।
20 अक्तूबर तक प्रारंभ होगा संचालन
अशरफपुर बरवां में 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया गया है। 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। 10 अक्तूबर को इसकी टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद 20 अक्तूबर तक उपकेंद्र का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। -वीके पटेल, अधिशासी अभियंता अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र