फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   On the pretext of cycle rally, the spies demonstrated their strength

साइकिल रैली के बहाने सपाइयों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of cycle rally, the spies demonstrated their strength
अंबेडकरनगर के आलापुर में जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। महंगाई, किसानों की उपेक्षा समेत अन्याय व अत्याचार को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में गुरुवार को साइकिल यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए प्रदेश व केन्द्र सरकार पर छलावे का आरोप लगाया। सपा के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र के 88 वें जन्मदिवस पर निकाली गई इस रैली में उन्हें याद करते हुए कहा गया कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे चलने वाली है। भारतीय जनता पार्टी नफरत व अत्याचार की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार के रवैए से सभी वर्ग त्रस्त है। जिला मुख्यालय पर सपा जिला उपाध्यक्ष आनंद वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राजभर व युवा सपा नेता महेन्द्र यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा नेताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। पार्टी कार्यालय से निकली साइकिल रैली को जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने हरी झंडी दिखायी। रैली पटेलनगर तिराहे होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सपा नेताओं ने लोहिया भवन स्थित लोहिया प्रतिमा पर मार्ल्याण किया।
विज्ञापन

इसके बाद साइकिल रैली ने अकबरपुर नगर की तरफ रुख किया। पुराने तहसील तिराहा होते हुए सपा नेता शहजादपुर लोहिया चौक पहुंचे। यहां पर डॉ. राममनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सपा नेताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को प्रमुखता से उठाया। मौके पर सूरज अहलादे, प्रमोद राजभर, डॉ प्रतिमा यादव, हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त के नेतृत्व में रामनगर स्थित पार्टी कार्यालय से सपा की साइकिल रैली निकाली गई, जो जहांगीरगंज बाजार तक गई। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, हयात मोहम्मद, अजीत कुमार शामिल हुए। अन्य सपा नेताओं ने डगडवा चौराहे व न्यौरी से साइकिल यात्रा शुरु की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव बब्लू के नेतृत्व में डगडगवा चौराहे से पूर्व विधायक कुंवर अरुण, पूर्व विस प्रत्याशी संगीता कनौजिया, सुनीता सोनकर, विद्या सिंह भारती समेत कई ने साइकिल रैली निकाली, जबकि जिला पंचायत सदस्य अश्वनी यादव ने न्यौरी चौराहे से साइकिल रैली निकाली। बसखारी प्रतिनिधि के मुताबिक स्थानीय पेट्रोल पंप से निकली साइकिल रैली की अगुवाई पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा नेता विजय वर्मा माथुर ने की। साइकिल यात्रा को पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर डॉ. आत्माराम वर्मा, सूरज यादव, मेराज आदि मौजूद रहे।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार विधायक सुभाष राय के नेतृत्व में सपा नेताओं ने साइकिल रैली निकाली। इसमें अंकुश पटेल, राजेंद्र चौधरी, फूलचंद्र यादव, पृथ्वीपाल यादव, अनीसुर्रहमान आदि मौजूद रहे। मालीपुर प्रतिनिधि के अनुसार लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक वरिष्ठ सपा नेता सिद्घाथ मिश्र के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार मुसाब अजीम के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। पूर्व विधान परिषद सदस्य अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई।

कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी ने साइकिल रैली को रवाना किया। मौके पर जिला सचिव जय कुमार वर्मा, अंकुर माझी, कुंदन यादव, नंद यादव, जितेन्द्र सिंह व हैपी सिंह आदि मौजूद रहे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ सपा नेता मलखान सिंह, पूर्व प्रमुख शिवप्रसाद यादव, अमरनाथ पटेल, श्यामनरायण यादव, गोपाल सिंह आदि ने साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed