{"_id":"5d2e00818ebc3e6cc05046a2","slug":"oldman-slip-in-draneg-died-ambedkar-nagar-news-lko471067954","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से पिकिया नाले में डूबकर वृद्घ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से पिकिया नाले में डूबकर वृद्घ की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। फिसलने से पिकिया नाले में गिरने मंगलवार देर शाम एक बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह वृद्घ के शव को पानी से बाहर निकला गया। घटना से परिवार में रोना पिटना मचा है। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बसखारी थानांतर्गत रुस्तमपुर गांव निवासी कर्मदानी उर्फ महादेव (62) वर्ष मंगलवार शाम को खेत में धान की रोपाई के लिए गए थे। करीब साढ़े छह बजे धान की रोपाई का कार्य खत्म हुआ, और वह हाथ पैर धुलने के लिए खेत के बगल स्थित पिकिया नाले की तरफ बढ़े तभी हाथ पैर धुलने के दौरान उनका पैर फिसल गया। इससे वह नाले में गिर पड़े, और डूब गए।
साथ में धान रोपाई करने गए लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह तेज बहाव के चलते गहराई में चले गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आस पास के खेतों में काम करने वाले अन्य किसान भी मौके की तरफ पहुंचे। बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
नाले में उतरे ग्रामीणों ने बाद में ढूंढकर वृद्घ का शव निकाला। घटना से परिवारीजनों में रोना पिटना मचा है। जानकारी मिलते ही आलापुर एसओ दयाशंकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।