{"_id":"e36acd65378f1adec2fb1b1b90446a3a","slug":"old-woman-steeped-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा नहर में डूबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा नहर में डूबी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
गांव निवासी मुरता देवी (80) पत्नी रामफेर रविवार देर शाम गांव के पास नहर के किनारे शौच को गई थीं। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। नहर में पानी ऊपर तक भरा होने के चलते वह उसकी गहराई में चली गई। महिला को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तब तक वह डूब गई।
विज्ञापन
सूचना पर परिवारीजन भी वहां पहुंच गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अकबरपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला की खोज शुरू की। महिला का कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के चलते कार्य रोक दिया गया। सोमवार सुबह फिर से महिला की तलाश शुरू की गई। टांडा से गोताखोरों को बुलाया गया।
विज्ञापन