फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   old woman killed in accident

दुर्घटना में गई वृद्ध महिला की जान

Sat, 02 Apr 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
 old woman killed in accident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic

जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं। घायलों में दो की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। अहिरौली थाना क्षेत्र के नकटहा गांव निवासिनी सूरता देवी (70) गुुरुवार सायं गांव के पास सड़क पार कर रही थी।

विज्ञापन


तभी गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


हंसवर के औझीपुर निवासी प्रमोद (17) व संजय (22) की बाइक आमने सामने भिड़ गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आ गई। टांडा के ब्राहिमपुर कुसुमा निवासी दिलीप (27) गुरुवार को ब्राहिमपुर तिराहे पर खरीददारी करने आया था। एक वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के मंझियारी निवासी अवधेश (35) एक वाहन की चपेट में आकर कश्मीरिया के पास मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। उनको  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed