{"_id":"5846eeb34f1c1bf959448bef","slug":"old-man-shocked-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे केबिल में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे केबिल में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी एक वृद्ध सोमवार देर शाम स्टे केबिल में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर घटना से ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जताई है। कहा कि इससे पहले भी एक ग्रामीण करंट की चपेट में आ चुका है। एक मवेशी की जान जा चुकी है। कई बार शिकायत के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया।
गांव निवासी जगन्नाथ 68 पुत्र राजदेव सोमवार देर शाम खेत से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही बिजली के खंभे के स्टे तार से उसका हाथ छू गया। शोर पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें तार से अलग किया। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर घटना से ग्रामीण में पावर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि लगभग एक पखवारे पूर्व भी इसी स्टे केबिल में उतरे करंट की चपेट में आकर एक ग्रामीण झुलस गया था, जबकि लगभग डेढ़ माह पूर्व एक मवेशी की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चेतावनी दी कि जल्द ही इस तरफ ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।