{"_id":"6228e11a3b5d274762797026","slug":"old-man-dies-grandson-injured-due-to-speeding-bus-collision-ambedkar-nagar-news-lko621079585","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, पौत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, पौत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार में मंगलवार देर शाम को अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर पीछे बैठा 5 वर्षीय पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, और बच्चे को उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया। वहां से बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको नें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
हंसवर थाना क्षेत्र के बरही एदिलपुर गांव निवासी खुशीराम सिंह (62) बाइक से हीरापुर बाजार से वापस घर लौट रहे थे। हरसंहार के निकट पहंचते ही सामने से आ रही एक बस ने टक्कर मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा पौत्र दीपांशु (5) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल इसकी सूचना हंसवर पुलिस टीम को दी।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को टांडा सीएचसी पहुंचवाया। यहां पर चिकित्सकों ने खुशीराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच वर्षीय बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। एसओ विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।