{"_id":"08bef231c76a34896f9d2225af8a0d48","slug":"old-man-died-in-bike-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
घटना से बाजार में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। परन्तु जिस वाहन से दुर्घटना हुई उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मालीपुर बाजार निवासी बनारसी यादव (60) पुत्र बद्री यादव मंगलवार शाम बाजार के रेलवे स्टेशन रोड पर हो रही रामलीला देखने जा रहा था। रामलीला स्थल तक पहुंचने के पहले ही अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर गिर गया।
राहगीरों की मदद से इसकी सूचना उसके परिजनों तक पहुंची। सूचना पर सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से बाजार में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। टक्कर मारने वाले बाइक सवार का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन