{"_id":"6033e7168ebc3ee922346bc2","slug":"officers-were-reprimanded-after-seeing-arbitrariness-in-tehsil-ambedkar-nagar-news-lko5662153103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर तहसील के औचक निरीक्षण में डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालपुर तहसील के औचक निरीक्षण में डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में तहसील के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी हा
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने सोमवार को जलालपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया तो वहां कदम-कदम पर लापरवाही देखने को मिली। डीएम ने इस पर फटकार लगाते हुए एसडीएम व तहसीलदार को सुधार कराने के लिए हिदायत दी, जबकि तहसील के नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस पर कड़ी नाराजगी जताई कि पांच जनवरी के बाद से अब तक महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर में एक भी केस दर्ज नहीं किया गया था। तहसील में जगह-जगह विद्युत तारों के लटकते पाए जाने तथा शौचालयों में ताला बंद होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
डीएम सोमवार को जलालपुर तहसील के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। वहां महिला हेल्प डेस्क में पांच जनवरी को अमरीन नामक महिला का प्रार्थना पत्र दर्ज था। इसके बाद से अब तक एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ था। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई। कहा कि जो भी महिलाएं समस्या लेकर आएं, उनका विवरण संबंधित रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। सरकार की मंशा महिला सशक्तिकरण अभियान को लगातार मजबूत बनाना है। ऐसे में इस दिशा में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने तहसील के लगभग सभी पटलों, कक्षों तथा परिसर में गंदगी व साफ-सफाई की बदतर हालत पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।
अधिकारियों से कहा कि वे किस तरह की मॉनिटरिंग कर रहे हैं कि व्यवस्था इतनी खराब बनी हुई है। शौचालयों में ताला बंद रखने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि सभी तालों को तत्काल खुलवाकर प्रतिदिन सफाई कराई जाए। विभिन्न कक्षों व परिसर में विद्युत तारों के लटके रहने पर भी अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई। डीएम ने गंदगी व अव्यवस्थाओं को लेकर तहसील के नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि परिसर में यदि कोई पान मसाला खाकर थूकता मिले तो उस पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाए। एसडीएम को निर्देशित किया कि राशन के सरकारी गोदाम की जांच कर पूरी रिपोर्ट प्रेषित की जाए। आवासीय व कार्यालय भवनों की मरम्मत कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
जनता को चक्कर लगाने पड़े तो होगी कार्रवाई
डीएम ने तहसील के निरीक्षण में एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया कि परिवार रजिस्टर की नकल, भूमि विवाद, अवैध कब्जे जैसे मामलों में पीड़ित व्यक्ति को तहसील व जिला कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। सभी तहसील स्तरीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए उन्हें अपने-अपने तहसील के कर्मचारियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित कर लेना है कि ऐसे मामलों का प्रभावी निस्तारण अब अविलंब तय करना है। जो भी मामले लंबित चल रहे हैं, उन्हें सूचीबद्घ करते हुए क्रमवार निपटाया जाए। मामले का निपटारा ऐसा हो कि संबंधित व्यक्ति को चक्कर न लगाना पड़े। यदि जनता को तहसील का चक्कर बार-बार लगाना पड़ा तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।