फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Officer to investigate on the complaint of illegal construction

अवैध निर्माण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी

Sun, 11 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Officer to investigate on the complaint of illegal construction
जहांगीरगंज। बाबा अवध दास की तपोस्थली व समाधि परिसर में हो रहे मंदिर निर्माण को शिकायत के बाद प्रशासन ने रुकवा दिया। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के रामबाग में स्थित बाबा अवधदास की समाधि मंदिर परिसर में इन दिनों कई शिक्षण संस्थानों से जुड़े बजरंग त्रिपाठी की पहल पर मंदिर निर्माण की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

इसी दौरान रायपुर बेलवाडाड़ी गांव निवासी हिंदू जागरण मंच नेता दिनेश प्रताप गोपाल सिंह, भूतपूर्व महंत के परिजन राकेश सिंह ने एसडीम आलापुर से शिकायत की। आरोप लगाया कि परिसर में अनाधिकृत तरीके से मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ जगदीश लाल टम्टा रविवार को मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोक दिया। पुलिस मंदिर के पुजारी हरिहर दास को लेकर थाने चलायी।
विज्ञापन

इसकी खबर महंत सहित क्षेत्र के नागरिकों को हुई तो बड़ी संख्या में नाराज लोग जहांगीरगंज थाने पहुंच गए। नागरिकों के आक्रोश व महंत से हुई वार्ता के बाद पुजारी को पुलिस ने जाने दिया। महंत ने बताया कि मंदिर परिसर में जो भी निर्माण हो रहा है वह उनकी सहमति से ही हो रहा है। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि धार्मिक स्थल पर निर्माण से पहले प्रशासन से अनुमति प्राप्त करने का नियम है। अनुमति लेकर ही निर्माण करने का निर्देश देकर पुजारी को छोड़ दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed