फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Offered water to the sun

उदयाचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Mon, 07 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 07 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Offered water to the sun
तमसा तट पर सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिला। - फोटो : अमर उजाला

‘काटहिं बांस कै बहंगियां, बहंगी लचकत जाए...’, ‘उगा हो सूरज देव...’, ‘केरवा फरेला घवदिहा, जेह पर सुग्गा मड़राय, ऊंचे खबरि जनइबै आदित्य से सुगना देहन जुठारि...’ आदि पर्व गीतों के बीच पटाखों की तेज आवाज से नदी तट गूंज उठे। कोई सर पर प्रसाद की डलिया लिए चला आ रहा है तो कोई विभिन्न अंदाज में सेल्फी ले रहा है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह ऐसे ही दृश्य जिले के विभिन्न नदी तट और पोखरों के किनारे दिखे। मौका था चार दिवसीय महापर्व छठ के समापन का। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया से पुत्र की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि मांगी। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय की परंपरा से हुई थी।
विज्ञापन


अगले दिन खरना की रस्म निभाई गई जबकि रविवार को व्रत की शुरुआत कर महिलाओं ने शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार सुबह एक बार फिर से महिलाओं की भीड़ जिला मुख्यालय पर तमसा नदी के तटों के निकट जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी तहसील तिराहे के निकट स्थित घाट व शहजादपुर स्थित शिवालय घाट पर महिलाओं ने विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने व्रत का पारण किया।

 टांडा प्रतिनिधि के अनुसार छठ पर्व पर भगवान सूर्यदेव की उपासना के लिये नगर के प्रसिद्ध श्रीहनुमान गढ़ी घाट पर मोक्षदायिनी मां सरयू के तट पर निर्जला व्रत धारण किये  महिलाओं ने परिवार समेत पहुंच कर उदयाचलगामी सूर्य देव का परंपरागत ढंग से पूजन-अर्चन कर अर्घ्य दिया। पुत्रों की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना भी की।

सोमवार को भोर से ही श्रीहनुमान गढ़ी घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। सोमवार सुबह घाट पर चाय वितरण का कैम्प भी लगाया गया। इस दौरान भाजपा नेत्री संजू देवी, जयप्रकाश, राकेश, काशी व आकाश शाह समेत दर्जनों लोग श्रद्धालुओं के सहयोग में तत्पर दिखे।


आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार बउलिया घाट पर जुटी महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। जलालपुर, भीटी, एनटीपीसी, मालीपुर, बेवाना, सिकंदरपुर, जहांगीरगंज, हजपुरा व बसखारी आदि क्षेत्रों में भी महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed