फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Objection to deposit challan in banks

बैंकों में चालान जमा करने को आपाधापी

Wed, 07 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Objection to deposit challan in banks
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित एसबीआई में चालान जमा करने के लिए लगी लाइन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी जिले में तेज हो गई है। नामांकन की तारीख निकट आने के साथ ही विभिन्न पदों के दावेदारों ने नामांकन की तैयारियां को भी अंतिम स्वरूप देना शुरू कर दिया है। इसके चलते ही अदेय व चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने के साथ ही बैंकों में जमानत राशि का ट्रेजरी चालान बनवाने के काम ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों क्षेत्रों में संचालित बैंकों में ट्रेजरी चालान जमा करने को लेकर भीड़ भाड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर जीत हासिल करने की दावेदारी पेश कर रहे प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले ही चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जिले में डीडीसी, बीडीसी प्रधान व वीडीसी पदों के लिए 17 व 18 अप्रैल को नामांकन होना है। नामांकन पत्र को लेकर दावेदारों व उनके प्रतिनिधियों द्वारा पुलिस लाइन स्थित कार्यालय से जहां चरित्र प्रमाणपत्र, तो वहीं जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय से अदेय प्रमाणपत्र हासिल करने की कवायद में जुटे हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित एसबीआई शाखा में सुबह से ही दावेदारों व उनके प्रतिनिधियों का ट्रेजरी चालान जमा करने के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अपराह्न तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed