{"_id":"19751c01cf4b678a97342bffa54f830f","slug":"ntpc-workers-warned-for-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि बीते दो सितंबर को प्रबंधक की कन्ट्रैक्टर व उसके साथियों द्वारा पिटाई करके जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना एनटीपीसी प्रबंधन को दी गई लेकिन प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। महामंत्री कमल शंकर उपाध्याय ने कहा कि ठेकेदार और उसके साथियों द्वारा की गई पिटाई जैसे गंभीर मामले पर एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा चुप्पी साधना निंदनीय है। वक्ताओं ने कहा कि यह रवैया बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में एनटीपीसी कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि बुधवार तक एनटीपीसी प्रबंधन ठेकेदार को हटाकर उसके विरुद्घ मुकदमा दर्ज नहीं कराता है तो एनटीपीसी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। प्रदर्शन को जीबी सिंह, श्रीराम वर्मा, श्यामजीत यादव, लालजी व दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन