फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NTPC engineer hanged himself

एनटीपीसी के इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 27 Mar 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
NTPC engineer hanged himself
टांडा (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी के सहायक प्रबंधक ऑपरेशन इंजीनियर अभिषेक सुखीजा (29) ने कॉलोनी परिसर में बने श्रीजन हॉस्टल के रूम नंबर 26 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे कॉलोनी परिसर में सनसनी फैल गयी। एनटीपीसी अस्पताल की सूचना पर एनटीपीसी पुलिस चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे एनटीपीसी अस्पताल की ओर से सूचना दी गई कि अभिषेक सुखीजा (29) पुत्र प्रेमचंद्र निवासी कुरुक्षेत्र, प्रांत हरियाणा की मौत हो गई है। उनका शव अस्पताल में है। उन्होंने अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली थी। आसपास रहने वाले लोगों को जानकारी हुई तो दरवाजे की कुंडी तोड़कर बाहर निकाला और एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया। वे यहां अकेले रहते थे। अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से परिवारीजनों को दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पंचनामा भरा जाएगा। इंजीनियर की मौत के मामले में जानकारी के लिए एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी शिखा प्रसून के नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उधर, थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। परिवारीजनों को सूचना दी गई है। परिवारीजनों के आने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed