{"_id":"5d6e9eec8ebc3e015f56588d","slug":"ntpc-ambedkar-nagar-news-lko479674975","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आपूर्ति भेज दिया विद्युत बिल, भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आपूर्ति भेज दिया विद्युत बिल, भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। विद्युत आपूर्ति दिए बगैर ही कन्हौड़ा गांव में ग्रामीणों को बिजली का बिल भेज देने का मामला सामने आया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोेरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी प्रकट की। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की है।
मामला एनटीपीसी के निकट स्थित ग्राम पंचायत फत्तेपुर कन्हौड़ा गांव का है। लोगों ने टांडा एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि गांव में वर्ष 2015 में एनटीपीसी टंाडा ने खंभा, तार व मीटर आदि की व्यवस्था की गई। बीपीएल परिवार के मुखिया से फोटो व आधार कार्ड लेकर कागज में कनेक्शन दे दिया गया, लेकिन आज तक सप्लाई शुरू हुई है। इसके लिए कई बार लोगों ने मांग भी की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इस बीच बीते दिनों विभाग द्वारा दस से अधिक ग्रामीणों के नाम से बिजली बिल भेज दिया गया। इससे ग्रामीण स्तब्ध रह गए।
ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन आज तक उनका बिजली बिल समाप्त नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जान बूझकर परेशान किया जा रहा है। सिर्फ कनेक्शन के नाम पर बिल कैसे भेजा जा सकता है, जबकि उन्हें सप्लाई ही नहीं दी जा सकी है। बताया कि मामले के निस्तारण को लेकर उन्हें इधर उधर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस मौके पर कन्हैयालाल, महेश, जियालाल, बनवारी, जयकरन, रामरतन, तुलसीराम, राजकुमार, मधुर, बृजराज व शिवपूजन आदि मौजूद रहे।