{"_id":"619695644fae2f6b90334b7f","slug":"now-till-30-sugarcane-farmers-will-be-able-to-fill-the-manifesto-ambedkar-nagar-news-lko605063021","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 30 तक गन्ना किसान भर सकेंगे घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 30 तक गन्ना किसान भर सकेंगे घोषणा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गन्ना किसानों की सुविधा को देखते हुए गन्ना आयुक्त ने घोषणा पत्र भरने की अवधि बढ़ा दी है। अब किसान 30 नवंबर तक घोषणा पत्र भर सकते हैं। चीनी मिल व गन्ना विभाग ने किसानों से अविलंब अपना घोषणा पत्र भरने का आह्वान किया है। कहा कि किसान जल्द से जल्द घोषणा पत्र भर दें, अन्यथा उनका सट्टा बंद हो जाएगा। इससे किसानों को गन्ना बिक्री करने में दिक्कतें होंगी। ऐसे में जरूरी है कि किसान अविलंब ऑनलाइन अपना घोषणा पत्र भर दें।
पर्ची में किसी तरह की मनमानी न हो, इसके लिए गन्ना विभाग की ओर से किसानों से ऑनलाइन घोषणा पत्र मांगा जा रहा है। किसानों को घोषणा पत्र में अपना संपूर्ण विवरण भरना होगा। जिला गन्ना अधिकारी हरिकृष्ण गुप्त ने बताया कि घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि पहले 15 नवंबर थी।
गन्ना आयुक्त ने उसे बढ़ाकर अब 30 नवंबर तक कर दिया है। ऐसे में किसान इंक्वायरी डॉट केनयूपी डॉट इन पर ऑनलाइन घोषणा पत्र भर सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से आह्वान किया है कि वह अविलंब अपना घोषणा पत्र भर दें, अन्यथा आने वाले समय में उन्हें पर्ची मुहैया होने में दिक्कत होगी। इससे वह अपना गन्ना भी नहीं बेच पाएंगे।