फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now medicines to the women suffering from the helpdesk

हेल्पडेस्क से पीड़ित महिलाओं को अब दवाएं भी

Sun, 17 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now medicines to the women suffering from the helpdesk
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली परिसर में महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए संचालित महिला हेल्पडेस्क पर अब घायल पहुंचने वाली महिलाओं को दवा भी उपलब्ध कराएगा। यह जानकारी प्रभारी कोतवाल दीपक सिंह ने दी। वह शनिवार को हेल्प डेस्क पर संचालित कार्यों की जमीनी हकीकत परखने को निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार महिलाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है। वहां मौजूद आरक्षी प्रीति सिंह को अपने कक्ष के रखरखाव के साथ-साथ पास पहुंचने वाले सभी फरियादियों की फरियाद सुन कर उसे समयबद्ध स्तर पर निस्तारित कराने को निर्देशित किया। कहा कि यदि समस्या का निस्तारण नहीं हो पाता है, तो समस्या से संबंधित सभी पहलुओं पर जांच परख कर उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए। पीड़ित महिलाओं को न्याय मिले इसके लिए सभी को एकजुटता के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन

निर्देशित किया की शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं का पूर्ण विवरण दर्ज करें, साथ ही निस्तारण की स्थिति को भी अपडेट करते रहें। कहा कि हेल्प डेस्क पर जरूरी दवाओं का स्टाक भी रखें, जिससे चोटिल या घायल अवस्था में पहुंचने वाली महिलाओं को जरूरी दवाएं भी मौके पर उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed