{"_id":"63d95c04490f11577a61b696","slug":"now-medical-college-students-will-handle-emergency-of-district-hospital-ambedkar-nagar-news-lko668386949-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अब जिला अस्पताल की इमरजेंसी भी सम्हालेंगे मेडिकल कॉलेज छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अब जिला अस्पताल की इमरजेंसी भी सम्हालेंगे मेडिकल कॉलेज छात्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा को मजबूत करने के लिए अब राजकीय मेडिकल कॉलज सद्दरपुर के मेडिकोज की ड्यूटी लगेगी। इस निर्णय से इमरजेंसी में अक्सर चिकित्सकों के न मौजूद रहने तथा इसे लेकर मरीजों व तीमारदारों द्वारा किए जाने वाले हंगामे से जहां छुटकारा मिलेगा, वहीं मरीजों को बेहतर सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।
मंगलवार को विकासभवन सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा सुविधा की बेहतरी को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इसमें जिला अस्पताल की इमरजेंसी को और मजबूत बनाए जाने का निर्णय हुआ। डीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के इंटर्नशिप कर रहे छात्रों की बतौर सहयोगी डयूटी लगाई जाए। इसके साथ ही ब्लाक स्तरीय अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों की ड्यूटी भी जिला अस्पताल में रोस्टरवार लगाई जाए। इसका लाभ निश्चित रूप से आने वाले दिनों में मरीजों को मिल सकेगा।
महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज में विभिन्न कार्यों के लिए आवंटित धनराशि से तेजी से काम कराए जाने, मातृ शिशु विंग टांडा में कंबाइंड अस्पताल अविलंब शुरू करने तथा विभिन्न योजनाओं में कम उपलब्धि वाले चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, मातृ शिशु मृत्यु, परिवार कल्याण, आयुष्मान भारत योजना, कायाकल्प योजना, प्रधानमंत्री वंदन योजना तथा सुरक्षित मातृत्व अभियान आदि के साथ ही आशा बहुओं को उनके कार्यों के अनुरूप भुगतान की स्थिति को लेकर समीक्षा की।