फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   now 60 candidates on five seats remain

पांच सीटों पर अब 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Thu, 17 Feb 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
now 60 candidates on five seats remain
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को नाम वापसी प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया गया। सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए कुल 61 प्रत्याशी मैदान में थे। बुधवार को हुई नाम वापसी के दौरान टांडा विधानसभा सीट से एक निर्दल प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अब कुल 60 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इस बीच बुधवार को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन

बीते दिनों 11 फरवरी को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हुई, तो कुल 76 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। गत 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 15 नामांकन पत्रों को विभिन्न गड़बड़ियों के चलते खारिज कर दिया गया था। इसके बाद 61 प्रत्याशी मैदान में रह गए थे। बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। इसमें टांडा विधानसभा सीट से एक निर्दलीय प्रत्याशी गुलाम किबरिया ने नाम वापस ले लिया। इस सीट से कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

एक नाम वापसी होने के बाद अब 13 प्रत्याशी शेष रह गए। शेष विधानसभा सीट अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर व कटेहरी से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में अकबरपुर विधानसभा सीट से 12, कटेहरी से 10, जलालपुर में 12 व आलापुर विधानसभा सीट पर 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस प्रकार सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए कुल 60 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। बुधवार को दोपहर तीन बजे तक चली नाम वापसी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का भी आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब चुनाव मैदान में हैं यह प्रत्याशी
अकबरपुर विधानसभा सीट से सपा के राम अचल राजभर, बसपा के चंद्रप्रकाश वर्मा, भाजपा के धर्मराज निषाद, कांग्रेस की प्रियंका जायसवाल, बहुजन मुक्ति पार्टी के जितेंद्र कुमार राजभर, आजाद समाज पार्टी के चंद्रेश, वोटर पार्टी इंटरनेशनल के दुरविजय पाल, राष्ट्रीय जनसहयोग पार्टी के मनोज कुमार, आप के मूलचंद्र जायसवाल, मौलिक अधिकार पार्टी के सुरेश कुमार, निर्दल बृजेश कुमार व भानुप्रताप मैदान में हैं।
जलालपुर से सपा के राकेश पांडेय, बसपा के राजेश सिंह, भाजपा के सुभाष राय, कांग्रेस से रागिनी पाठक, वोटर पार्टी इंटरनेशनल के उपेंद्रनाथ, बहुजन मुक्ति पार्टी के जयसिंह राना, विकासशील इंसान पार्टी के नितेश कुमार, जदयू के रमेश कुमार मिश्र, आप के राजेंद्र कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी के रामबूझ मौर्य, जन अधिकार पार्टी के विनय कुमार, निर्दल राघवेंद्र मोहन मैदान में हैं।
कटेहरी विधानसभा सीट पर सपा के लालजी वर्मा, बसपा के प्रतीक पाण्डेय, कांग्रेस की निशात फातिमा, निर्बल इंडियन सेशित हमारा आमदल के अवधेश द्विवेदी, जनअधिकार पार्टी के अशोक कुमार सेन, पीस पार्टी के इकलाख, बहुजन मुक्ति पार्टी के ओमवीर, मैलिक अधिकार पार्टी के रघुपति, आप के रामबरन प्रजापति व आजाद समाज पार्टी के रिंका गौतम मैदान में।
आलापुर विधानसभा सीट से सपा के त्रिभुवनदत्त, भाजपा के त्रिवेणीराम, बसपा से केशरा देवी गौतम, कांगेस की सत्यमवदा, मौलिक अधिकार पार्टी से खिलाड़ी, लोकदल के आरसी गौड़, जन अधिकार पार्टी के घनश्याम, आप के निकेश, आजाद समाज पार्टी के निखिल कुमार, विकासशील इंसान पार्टी की प्रेमलता, बहुजन मुक्ति पार्टी के रामचेत, वोटर पार्टी इंटरनेशनल से शैलेंद्र कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी रामबचन मैदान में हैं।

टांडा विधानसभा सीट से सपा के राममूर्ति वर्मा, भाजपा से कपिलदेव वर्मा, कांग्रेस से मेराजुद्दीन, बसपा से शबाना खातून, आल इण्डिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन के इरफान अहमद, बहुजन मुक्ति पार्टी के जावेद अहमद सिद्दीकी, विकासशील इंसान पार्टी के दयाराम, मौलिक अधिकार पार्टी के मेवालाल यादव, आजाद समाज पार्टी के मोहम्मद सगीर, आप के राकेश वर्मा, वोटर पार्टी इंटरनेशनल से रामसरन, निर्दल खुर्शीद अहमद व शिवपूजन मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed