फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   notice to Three teachers

तीन शिक्षकों को नोटिस

Mon, 07 Sep 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 07 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

सोमवार को अकबरपुर नगर से सटे भगौती प्रसाद राष्ट्रीय विद्या मंदिर बरवा बैरमपुर में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई। यहां 68 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें सिर्फ छह बच्चे ही विद्यालय में उपस्थिति थे।

विज्ञापन


स्कूल में नौ शिक्षकों का स्टाफ है, इनमें सिर्फ छह शिक्षक ही विद्यालय में मौजूद मिले। सभी शिक्षक पढ़ाई न कराकर आपस में गपशप करते मिले। इस पर लेखाधिकारी ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


लेखाधिकारी ने दो अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। दो शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने जांच रिपोर्ट बीएसए को कार्रवाई के लिए सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर नगर से सटे भगौती प्रसाद राष्ट्रीय विद्या मंदिर बरवां बैरमपुर में शिक्षकों की मनमानी के कारण शिक्षण व्यवस्था में सुुधार नहीं हो रहा है। यहां पर लंबे समय से प्रधानाध्यापक पद का विवाद चलने के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित चल रही है।

सोमवार को लेखाधिकारी जगरोपन निषाद ने स्कूल का निरीक्षण किया। उन्हें विद्यालय में सिर्फ छह बच्चे मिले, जबकि वहां 68 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में तीन सितंबर से बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई है। लेखाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।


लेखाधिकारी ने इसके बाद अशोक बाल विद्या मंदिर अन्नावां विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां पर एमडीएम की गुणवत्ता की जांच की। जांच में एमडीएम की गुणवत्ता सही पायी गई। इसके बाद लेखाधिकारी ने पंडित नेहरु स्मारक विद्यालय भिउरा का निरीक्षण किया। वहां भी बच्चों की उपस्थिति कम थी।

सहायक अध्यापक देवेंद्र कुमार व इंद्र प्रताप दुबे बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। लेखाधिकारी ने दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed