{"_id":"68aa0382715db537130b6d46","slug":"notice-to-ta-for-not-preparing-estimate-for-restoration-of-tamsa-river-ambedkar-nagar-news-c-91-1-gon1004-140736-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तमसा नदी जीर्णोद्धार का एस्टीमेट नहीं बनवाने पर टीए को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तमसा नदी जीर्णोद्धार का एस्टीमेट नहीं बनवाने पर टीए को नोटिस
Sat, 23 Aug 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकासखंड जलालपुर सभागार में शुक्रवार को एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सेवक, पंचायत सहायकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ डीएम, सीडीओ की बैठक हुई। तमसा नदी के जीर्णोद्धार का एस्टीमेट अब तक न बनाए जाने पर डीएम ने सीडीओ से टीए को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
एडीओ पंचायत, व सचिव को नदी के जीर्णोद्धार का एस्टीमेट शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति खराब पाए जाने पर संबंधित एडीओ का वेतन रोकने को कहा। पंचायत सहायकों की लापरवाही की शिकायत पर पहले नोटिस देने व बाद में बर्खास्त करने का आदेश दिया। समीक्षा के दौरान सब सेंटर लारपुर की एएनएम स्नेहा भारती तथा आशा मिस्लावती के टीवी रोगी के संबंध में विवरण न उपलब्ध कराए जाने पर उनका मानदेय रोकने के निर्देश दिए।