{"_id":"6622ac4733fa18d1c60b3dae","slug":"notice-issued-to-schools-running-without-recognition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-113950-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बगैर मान्यता के संचालित मिले विद्यालयों को खंड शिक्षाधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है। संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाध्यापकों को विद्यालय बंद कर छात्र-छात्राओं का प्रवेश निकटतम प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कराने को कहा है। साथ ही विद्यालय बंद होने का शपथपत्र भी जमा करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि बीते दिनों से ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर उन्हें बंद कराया जा रहा है, जिन्होंने विद्यालय संचालन के लिए मान्यता नहीं ले रखी है। इसी क्रम में खंड शिक्षाधिकारी जलालपुर मीनाक्षी सिंह ने गत दिवस निरीक्षण के बाद मान्यताविहीन विद्यालयों को नोटिस जारी कर दिया है। संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि वे सब तत्काल विद्यालय बंद कर दें।
यदि नोटिस जारी होने के बाद भी उनके द्वारा विद्यालय का संचालन किया गया तो दस हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे में विद्यालय को बंद करते हुए छात्र-छात्राओं का निकटतम प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश कराएं। साथ ही विद्यालय संचालन बंद करने से संबंधित शपथ पत्र भी जमा करें।
विज्ञापन
बीईओ ने बताया कि बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर तत्काल विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया गया है। निर्देश के अवहेलना पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार एक्शन लिया जाएगा।
इन विद्यालयों को जारी हुआ नोटिस
बीईओ ने जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किया है उसमें स्व रामआश्रय पब्लिक स्कूल लखनिया, नेशनल चिल्ड्रेन एकेडमी रामपुर चाड़ीडीहा, अर्जुन पब्लिक स्कूल, स्मार्ट कॅरियर पब्लिक स्कूल जहांगीरगंज, रामपाल शिक्षण संस्थान पट्टी मुइम, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल रहीमपुर पट्टी चौराहा, जीडी एकेडमी ताहापुर मालीपुर, मदरसा रजिया सुल्तान टढ़वा सिसारा व श्रीरामलाल चिल्ड्रेन एकेडमी धवरुआ शामिल हैं।